भाजपा भगवान के दर्शन पर कर रही है वसूली: लाल बिहारी
16-Sep-2024 01:00 AM 4357
इटावा, 15 सितम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा कि भगवान राम को अपना आदर्श बताने वाली भाजपा सरकार भगवान के दर्शन के नाम पर चंदा वसूल करने में जुटी हुई है। श्री यादव ने रविवार को पार्टी संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मठाधीश और माफिया के बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा दूसरी थी लेकिन यह लोग गलत दिशा की ओर ले जा रहे हैं जैसे यह लोग समाज को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^