भाजपा छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी-जोशी
29-Oct-2023 08:16 PM 6264
जयपुर 29 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने भाजपा को छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताते हुए कहा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास इस ध्येय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं और जिसका परिणाम आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत का बढ़ता यश और वैभव दिखाई दे रहा है। श्री जोशी रविवार को जयपुर के सांगानेर से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और वहां मौजूद पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं तथा आमजन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री का कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा वाला है। कार्यकर्ता के रूप में यह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारी हर बूथ की मतदाता सूची का परीक्षण हमें करना है। हर घर जाकर आना है, हर मत को भाजपा के पक्ष में डलाने का काम करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^