भाजपा दिशाहीन और सिद्धांतविहीन पार्टी : अखिलेश
27-Feb-2025 11:52 PM 6580
पटना,27 फरवरी (संवाददाता) बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिशाहीन और सिद्धांतविहीन पार्टी है। डॉ.अखिलेश ने गुरुवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा पर चुटकी लेते हुए कहा कि श्री जायसवाल कहते हैं कि भाजपा का सिद्धांत है एक व्यक्ति, एक पद। इसलिए उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसका अर्थ यह निकलता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा को भाजपा के सिद्धान्त के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें अविलम्ब इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वे दो पद पर विराजमान हैं। नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ मोदी सरकार में स्वास्थ मंत्री भी हैं। इसलिए नड्डा को अपने बिहार अध्यक्ष से सीख लेनी चाहिए कि पार्टी के सिद्धांत का पालन कैसे किया जाता है और इस्तीफा दे देना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^