भाजपा दुनिया की सबसे बेशर्म पार्टी: नेगी
04-Mar-2024 07:42 PM 1654
शिमला, 04 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर होने संबंधी दावे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बेशर्म पार्टी बन गई है और प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को सबसे बड़ा बेशर्म करार दिया है। श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार स्थिर नहीं होती तो भाजपा अब तक उन्हें नहीं छोड़ती और अब तक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नाच रहे होते, लेकिन श्री ठाकुर दर-दर भटक रहे हैं। कभी दिल्ली, चंडीगढ़ और कभी शिमला पहुंच रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^