16-Dec-2022 10:51 PM
3965
जयपुर 16 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर नफरत, हिंसा और डर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस इसके खिलाफ खड़ा होना और हिन्दुस्तान को जोड़ना चाहती है।
कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे श्री राहुल गांधी यात्रा के सौ दिन पूरे होने पर आज यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के तीन लक्ष्य बताते हुए कहा कि सबसे जरूरी कि हम हिंदुस्तान को जोड़ना चाहते हैं, जो नफरत, हिंसा और डर की राजनीति भाजपा कर रही है, आरएसएस कर रही है, उसके खिलाफ हम खड़ा होना चाहते हैं। यह संदेश बहुत अच्छी तरह देश में गया है। बहुत अच्छा रिसेप्शन हुआ है, इस मैसेज का। ये राजनीति करने का एक दूसरा तरीका है, कांग्रेस का तरीका है, गांधीजी का तरीका है।...////...