भाजपा इस चुनाव में नौ दो ग्यारह होगी :अखिलेश यादव
18-May-2024 07:31 PM 3437
सुलतानपुर, 18 मई(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि कांग्रेस के साथ आने पर हम एक एक ग्यारह हो गए हैं और भारतीय जनता पार्टी नौ दो ग्यारह हो जायेगी। सुलतानपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम भुआल के समर्थन में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहाकि इस बार अमेठी, रायबरेली ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता इनको 79 सीटें हराने जा रही है । यह पार्टियों का गठबंधन हैं, व्यक्तियों का नही, इसलिए पार्टी के गठबंधन के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। उन्होंने रायबरेली के पूर्व विधायक मनोज पांडेय का नाम लिए बगैर बोले भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज लोगो के सहारे चुनाव जीतने का गलत सपना देख रही है जो दूसरों का गड्ढा खोदते हैं वह पहले गिरते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^