भाजपा जम्मू-कश्मीर को मणिपुर की तरह जलाना चाहती है: कांग्रेस
13-Sep-2024 10:32 PM 4871
श्रीनगर, 13 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान सोज़ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू-कश्मीर को मणिपुर की तरह आग लगाना चाहती है, लेकिन यहां के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। श्री सोज ने श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले चालें चल रही है और कश्मीरियों को बांटने की कोशिश कर रही है। वे (भाजपा) खुद को चतुर मानते हैं और कश्मीरियों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी राजनीति के लिए भाई को भाई से लड़ा रहे हैं और अलग कर रहे हैं। इसीलिए मणिपुर जल रहा है। वे जम्मू-कश्मीर को भी आग लगाना चाहते हैं, लेकिन यहां के लोग ऐसा नहीं होने देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^