भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर होगा रोहतक में मंथन
27-Sep-2023 09:25 PM 5652
चंडीगढ़, 27 सितम्बर (संवाददाता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में मंथन करेगी तथा इस सम्बंध में प्रदेश संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभाग प्रमुखों की पांच अक्टूबर को रोहतक में पांच अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में गुरुग्राम में गत मंगलवार देर रात तक पार्टी कार्यालय में चली बैठक में यह निर्णय लिया गया। रोहतक में होने वाली बैठक मिशन 2024 को लेकर काफी अहम होने वाली है जिसमें आगामी एक साल का रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक की शुरुआत में ही सभी नेताओं ने ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक पारित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^