भाजपा का डर दिखा कर गठबंधन में मुंशी जैसा पद लेना चाहते हैं नीतीश: सुशील
02-Jan-2024 09:44 PM 8614
पटना 02 जनवरी (संवाददाता) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा के साथ जाने का डर दिखा कर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन में संयोजक का पद पाने के लिए सौदेबाजी कर रहे हैं। श्री मोदी ने आज बयान जारी कर कहा कि इंडी गठबंधन में संयोजक का पद मुंशी जैसा है और इसे भी पाने के लिए भाजपा के साथ जाने का डर दिखा कर श्री नीतीश कुमार सौदेबाजी कर रहे हैं। संयोजक का काम बैठकों की सूचना देना और आंकड़े जुटाना भर होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने की सारी सम्भावनाएँ समाप्त होने पर अब श्री कुमार संयोजक पद के लॉली पॉप से प्रतिष्ठा बचाना चाहते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^