भाजपा का संकल्प पत्र महज ‘जुमला पत्र’ हैः कांग्रेस
17-Jan-2025 10:10 PM 1703
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जारी किये गये संकल्प पत्र को ‘जुमला पत्र’ करार दिया है और कहा कि वह (भाजपा) कांग्रेस की गारंटियों की कॉपी कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा,“भाजपा के घोषणा पत्र के बाहर आने पर साफ हो गया है कि उसने (भाजपा) ने कांग्रेस की गारंटियों की कॉपी की है। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने कांग्रेस की घोषणाओं की कॉपी है। केन्द्र सरकार ने हमारे न्याय पत्र से कॉपी करने की कोशिश की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^