भाजपा के चलते हरियाणा से पलायन कर रहे उद्योग: हुड्डा
23-May-2025 06:59 PM 5327
चंडीगढ़, 23 मई (संवाददाता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों के चलते प्रदेश से लगातार उद्योग पलायन कर रहे हैं। इसके चलते रोजगार सृजन के मामले में प्रदेश पूरी तरह पिछड़ गया है। यही वजह है कि आज हरियाणा पूरे देश में बेरोजगारी का सिरमौर बना हुआ है। श्री हुड्डा ने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर कोरोना के बाद से ही लगातार संकट में चल रहे माध्यम व छोटे उद्योग अब तक उभर नहीं पाए। पर प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हीं ना किसी तरह की आर्थिक सहायता दी गई, ना कोई रियायत और ना ही कोई सुविधा। उदाहरण के लिए प्लाईवुड उद्योग यमुनानगर की पहचान माना जाता है। अब यह उद्योग उत्तर प्रदेश की तरफ पलायन कर रहा है। क्योंकि यूपी सरकार बाकायदा लक्कड़ उद्योग के लिए क्लस्टर बना रही है और कारोबार को काफी छूट दे रही है। जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। इसके चलते साल 2017 में यहां जो 380 यूनिट चल रही थीं, वो अब घटकर मात्र 160 रह गई हैं। यानी लगभग आधी यूनिट यहां से पलायन कर चुकी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^