भाजपा के घोषणापत्र में बिहार के लिए क्या है : तेजस्वी
14-Apr-2024 10:44 PM 6118
पटना 14 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आज जारी घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में बिहार के लोगों के लिए क्या है। श्री यादव ने रविवार को यहां कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में बिहार के लिए न तो विशेष पैकेज और न ही विशेष दर्जे का उल्लेख किया गया है। इसमें राज्य के विकास के लिए दृष्टिकोण का भी अभाव है। भाजपा के घोषणापत्र में इस बात पर भी चर्चा नहीं की गई है कि वह अन्य पिछड़े राज्यों का विकास कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के बारे में भी कुछ नहीं कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^