भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जीत का जश्न
04-Dec-2023 07:30 PM 4871
जयपुर, 04 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद सोमवार को यहां पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। पार्टी के विधायकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचकर यह जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के जीते हुए विधायक बधाई देने पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर जश्न मनाया वहीं भाजपा विधायकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^