भाजपा के नेता दे रहे हैं आपराधिक वारदातों को अंजाम : अखिलेश
05-Sep-2022 11:12 PM 4016
लखनऊ 05 सितंबर (संवाददाता) कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने की मुहिम पर डटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि सत्ता संरक्षण में भाजपाई नेता भी खुलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म हो रहे हैं और महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। खुद पुलिस कर्मियों के परिवार भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की धरती रक्तरंजित हो चली है। भाजपा राज में व्यापारी सर्वाधिक असुरक्षित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^