भाजपा की मंशा संविधान बदलने की: अखिलेश
24-Dec-2024 10:13 PM 6377
लखनऊ 24 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंशा बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर के संविधान को बदलने की है। लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और खुशहाली के लिए बाबा साहब के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। बाबा साहब का संविधान पीडीए की ताकत और संजीवनी है जबकि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों की मंशा बाबा साहब के संविधान को बदलने की है। भाजपा बाबा साहब और उनके बनाए संविधान का सम्मान नहीं करती है। भाजपा कभी भी बाबा साहेब को स्वीकार नहीं कर सकती है। भाजपा जितना ताकतवर होगी संविधान पर उतना बड़ा हमला करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^