भाजपा की पर्ची सरकार को एक महीने में ही जनता ने नकारा-डोटासरा
10-Jan-2024 11:05 PM 8442
जयपुर 10 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को पर्ची सरकार करार देते हुए कहा है कि अहंकार के कारण प्रदेश की जनता ने एक महीने बाद ही इसे नकार दिया। श्री डोटासरा ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। इस अवसर पर करणपुर से नवनिर्वाचित विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर भी मौजूद थे। श्री डोटासरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की जो हमेशा नीति रहती है, संविधान की धज्जिया उड़ाना, लोगों को गुमराह करना, गलत तरीके से लुभाना और इसके चलते करणपुर विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को आदर्श चुनाव संहिता का उल्लघंन करके मंत्री बनाया गया लेकिन जनता ने वहां कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को विधायक बनाकर भेजा जो भाजपा पार्टी के लिए एक सबक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^