भाजपा की राजस्थान विधानसभा चुनाव में 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी
02-Nov-2023 07:51 PM 5321
नई दिल्ली 02 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में आगमी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने जिन उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की उनमें कई मौजूदा विधायक , पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा कई नये चेहरों को मौका दिया गया हैं। जोधपुर के सरदारपुरा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने पार्टी ने डा महेन्द्र सिंह राठौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है। टोंक सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने अजित सिंह मेहता पर भरोसा जताया हैं वहीं पार्टी ने हाल में भाजपा में शामिल हुए सुभाष मील को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधायक महादेव सिंह खंडेला के सामने खंडेला से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर आरोप लगाने वाले एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी के मौजूदा वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल की जगह शाहपुरा से लाला राम बैरवा को चुनाव मैदान में उतारा है। तीसरी सूची में चार महिला प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा की इस सूची में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल नहीं हैं और पूर्व मंत्री यूनुस खान को इस बार भी डीडवाना से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। भाजपा ने इससे पहले जारी की अपने उम्मीदवारों को दो सूचियों में 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार चुकी हैं और तीसरी सूची को मिलाकर अब तक 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं। राज्य में 200 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में भाजपा के अब 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारना शेष हैं। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गत सोमवार से जारी हैं और छह नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।       सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़ करणपुर से सुरेंद्र पाल सिंह सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया खाजूवाला (सुरक्षित) से विश्वनाथ मेघवाल कोलायत से पूनम कंवर भाटी सादुलपुर से सुमित्रा पूनियां पिलानी (सुरक्षित) से राजेश दहिया खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी सीकर से रतनलाल जलधारी खंडेला से सुभाष मील विराटनगर से कुलदीप धनखड़ जमवारामगढ़ (सुरक्षित) से महेंद्र पाल मीणा हवा महल से बालमुकुंद आचार्य किशनगढ़बास से रामहेत सिंह यादव बहरोड से जसवंत सिंह यादव रामगढ़ से जय आहूजा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ (सुरक्षित) से बन्ना लाल मीणा कठूमर (सुरक्षित) से रमेश खींची कामां से नौक्षम चौधरी नदबई से जगत सिंह बयाना से (सुरक्षित) बच्चू सिंह बंशीवाल बसेड़ी (सुरक्षित) से सुखराम कोली करौली से दर्शन सिंह गुर्जर महुवा से राजेंद्र मीणा सिकराय (सुरक्षित) से विक्रम बंशीवाल दौसा से शंकर लाल शर्मा गंगापुर से मान सिंह गुर्जर निवाई (सुरक्षित) से राम सहाय वर्मा टोंक से अजीत सिंह मेहता लाडनूं से करणी सिंह डीडवाना से जितेंद्र सिंह जोधा खींवसर से रेवत राम डांगा डेगाना से अजय सिंह किलक मारवाड़ जंक्शन से केसाराम चौधरी फलोदी से पब्बाराम बिश्नोई लोहावट से गजेंद्र सिंह खींवसर ओसियां से भैराराम चौधरी भोपालगढ़ (सुरक्षित) से कमसा मेघवाल सरदारपुरा से महेंद्र सिंह राठौड़ जोधपुर से अतुल भंसाली लूणी से जोगाराम पटेल जैसलमेर से छोटू सिंह भाटी गुढ़ामालानी से के के विश्नोई भीनमालसे पूराराम चौधरी रानीवाड़ा से नारायण सिंह देवल वल्लभनगर से उदय लाल डांगी बांसवाड़ा (सुरक्षित) से धन सिंह रावत कपासन (सुरक्षित) से अर्जुन लाल जीनगर बेंगू से सुरेश धाकड़ भीम से हरि सिंह चौहान शाहपुरा (सुरक्षिल) लालाराम बैरवा हिंडोली से प्रभुलाल सैनी केशोरायपाटन (सुरक्षित) से चंद्रकांता मेघवाल लाडपुरा से कल्पना देवी रामगंज मंडी (सुरक्षित) मदन दिलावर अंता से कंवरलाल मीणा किशनगंज (सुरक्षित) से ललित मीणा बारां(अटरू (सुरक्षित) से सारिका चौधरी ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^