विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद शिवराज का ट्वीट
Zuber Ansari
India
17-Jan-2023 09:21 PM
5774
भोपाल, 17 जनवरी (संवाददाता) वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश और लगभग आठ अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से किया गया ट्वीट तत्काल सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया। श्री चौहान ने सिर्फ एक पंक्ति के ट्वीट में लिखा है, 'अमृतकाल की उड़ान... आकाश की ऊंचाइयों को छुएंगे हम!' इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से संबंधित स्वयं का एक फोटो भी पोस्ट किया है। इसमें वे मुस्कराते चेहरे के साथ पृष्ठभूमि में बने पंखों के बीच खड़े हुए दिख रहे हैं। श्री चौहान बैठक में शामिल होने के लिए कल ही दिल्ली पहुंच गए थे। आज उन्होंने दिल्ली से ही भाजपा की बैठक में शामिल होने के बाद वर्चुअल तरीके इंदौर में अनिल अंबानी समूह की एक अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अस्पताल के उद्घाटन के लिए प्रसिद्ध सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन आज इंदौर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने चर्चित ट्वीट किया। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। इसके लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा इस चुनाव में किसी भी कीमत पर विजय दर्ज कराके सत्ता में बने रहने की भरसक कोशिश में है। विधानसभा चुनाव के कुछ माह बाद ही वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव भी होना हैं और इस राज्य से लोकसभा की 29 सीटों पर भी भाजपा की नजरें हैं।...////...
«
भाजपा की विकास यात्राएं मतदाताओं को गुमराह करने के लिए : कमलनाथ
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
भोपाल
मध्य प्रदेश
»
मध्यप्रदेश एक बार फिर अनेक स्थानों पर शीतलहर के आसार
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaajapa-kee-raashtareey-kaarayakaarinee-baithak-ke-baad-shivaraaj-ka-taveeta
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaajapa-kee-raashtareey-kaarayakaarinee-baithak-ke-baad-shivaraaj-ka-taveeta
PAGETOP:
ERROR: