भाजपा की सरकार बनने पर रामगढ़ बांध में पानी लाने का पूरा करेंगे संकल्प-पूनियां
04-Jan-2023 11:44 PM 1842
जयपुर 04 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए दावा किया है कि इसमें भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात की तरह ऐतिहासिक जीतेगी और सरकार बनने पर रामगढ़ बांध में पानी लाने के संकल्प को पूरा किया जायेगा। डा पूनियां बुधवार को जयपुर जिले के विराटनगर एवं जमवारामगढ़ में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इन सभाओं में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विराटनगर में पांडवों ने अज्ञातवास किया था, पांडवों को यहां से शक्ति और ऊर्जा मिली थी और महाभारत का युद्ध जीता और 2023 का राजस्थान का धर्मयुद्ध भाजपा श्री मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से जीतेगी, जिसमें गुजरात की तरह राजस्थान में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा “जमवारामगढ़ की धरती से आपको विश्वास दिलाता हूं कि 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर रामगढ़ बांध में पानी लाने का संकल्प पूरा करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^