भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा
15-Feb-2024 11:10 PM 2774
जयपुर 15 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने मोर्चा के पदाधिकारियों की गुरुवार को घोषणा की। इसमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री एवं छह प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। श्री चौधरी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व खीमाराम चौधरी, गणपतसिंह राठौड़, बिरदी सिंह चौधरी, सत्येंद्र सिंह पथेना, दुर्गा हटवाल (नायक), राजेंद्र सिंह रावत, कमलेंद्र सिंह हाडा एवं संजय धाकड़ को दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^