भाजपा को जनता सत्ता से हटाने के लिए है तैयार: अखिलेश
22-Nov-2023 10:42 PM 7617
इटावा, 22 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जन मानस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है। सपा नेता आशीष राजपूत के घर वैवाहिक समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 500 शैया का अस्पताल आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया। उनकी सरकार में अच्छा अस्पताल बनाया गया था। लोगों को इलाज मिलता लेकिन उन्हें नहीं लगता कि भाजपा के लोग अच्छे डॉक्टर व इलाज दे सकेंगे। इटावा ग्वालियर राजमार्ग आज तक नहीं बनाया गया। यमुना और चंबल पर जो पुल अधूरे पड़े हुए हैं वह नहीं बन पाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^