भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश
27-Dec-2023 06:26 PM 3999
लखनऊ 27 दिसंबर (संवाददाता)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा का दुष्प्रचार जारी है। चारो तरफ लूट मची हुई है। भाजपा ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया है, ऐसा तो किसी सरकार में नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सावधानी और पूरी सतर्कता से पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी। श्री यादव ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय, में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जनपदों से आये प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वादों और काले कारनामों की सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। भाजपा के झूठ की जानकारी हर बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। कार्यकर्ता अनुशासित रहकर हर बूथ पर मुस्तैदी से भाजपा को हराने का काम करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^