भाजपा में सभी का बराबर सम्मान: मोहन यादव
15-Apr-2024 10:29 PM 5604
मैनपुरी 15 अप्रैल (संवाददाता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सभी‌ का बराबर सम्मान है और उनका मुख्यमंत्री बनना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के अवसर पर डा मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। बाद में क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नंबर का बनाने के अलावा भारतीय सनातन और संस्कृति की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुये कहा “ हमें गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी ने जो देश की पहचान बनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^