भाजपा ने अधिकारियों पर कांग्रेस के दबाब में काम करने की चुनाव आयोग से की शिकायत
28-Oct-2023 07:46 PM 1490
रायपुर 28 अक्टूबर(संवाददाता)भाजपा के छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग से कतिपय अधिकारियों पर कांग्रेस के दबाब में काम करने की शिकायत की है। केन्द्रीय मंत्री श्री मंडाविया ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत करने के बाद पत्रकारों को बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से शिकायत मिल रही है कि कांग्रेस प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जगह जगह अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने भय का माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा की प्रचार सामग्री, पार्टी का झंडा लेकर जाने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^