भाजपा ने अमरवाड़ा से मोनिका बत्ती को उतारा
26-Sep-2023 05:12 PM 2672
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा की अमरवाड़ा (सु.) सीट से सुश्री मोनिका बत्ती को टिकट दिया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से सुश्री बत्ती को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अभी कांग्रेस के कमल प्रताप शाह के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^