भाजपा ने अपनी सरकार में केवल महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार दिया: कमलनाथ
12-Oct-2023 10:47 PM 6209
मंडला, 12 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए आज कहा की पिछले अठ्ठारह वर्षो से अधिक समय की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केवल महंगायी, बेरोजगारी, किसानों को परेशानी और भ्रष्ट्राचार दिया है। श्री कमलनाथ यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे श्रीमती वाड्रा को बताना चाहते है कि वे उस प्रदेश में आई हैं, जिस प्रदेश का बेरोजगारी में हाल बहुत बुरा हो चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार आज युवाओं की सुध लेने को तैयार नहीं है। आप उस प्रदेश में आई हुई है जो प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। भ्रष्टाचार का हाल यह है कि प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या फिर भ्रष्टाचार का शिकार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^