भाजपा ने बीआरएस, कांग्रेस, एआईएमआईएम के गुप्त गठबंधन के खिलाफ मतदाताओं को किया आगाह
17-Nov-2023 08:11 PM 3615
हैदराबाद 17 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने शुक्रवार को तेलंगाना में मतदाताओं को कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति( बीआरएस) और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के गुप्त गठबंधन के खिलाफ आगाह किया। श्री चुघ ने अपने बयान में कहा कि ये तीनों पार्टियां विधानसभा चुनाव में राज्य के लोगों को गुमराह करने तथा उनकी आंखों में धूल झोंकने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रही हैं। यह एक धोखा है कि तीनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। दरअसल उनके पास भाजपा को किनारे रखने और राज्य के मतदाताओं को गुमराह करने की साझा योजना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^