भाजपा ने दी बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि
14-Apr-2025 01:36 PM 8830
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संविधान निर्माता 'भारत रत्न' डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित महापरिनिर्माण स्थल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी अध्यक्ष के साथ इस मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में भी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता के अग्रदूत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम एवं राधामोहन दास अग्रवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों ने संविधान के उद्देशिका की भी शपथ ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^