भाजपा ने दिया किसानो को धोखा: अखिलेश
24-May-2023 08:17 PM 8532
लखनऊ 24 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है। श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^