भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की
02-Sep-2024 08:56 PM 2700
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को चौथी सूची में छह उम्मीदवार के नाम घोषित किये। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है। भाजपा ने श्रीनगर की लाल चौक विधानसभा सीट से इंजीनियर ऐजाज़ हुसैन, ईदगाह से आरिफ रज़ा, खानसाहिब से डाॅ अली मोहम्मद मीर, चरारे शरीफ से ज़ाहिद हुसैन को टिकट दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्दर रैना को नौशेरा से तथा राजौरी (सु) से विबोध गुप्ता को उतारा गया है। भाजपा 90 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव में 45 उम्मीदवार पहले घोषित कर चुकी है। इस सूची के बाद 51 उम्मीदवार घोषित हो गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^