06-Apr-2022 07:06 PM
3823
जालंधर 06 अप्रैल (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश में जिला, प्रदेश, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे रूबरू हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, सरबजीत मक्कड़ सुरेंद्र महे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।...////...