भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद के 10 उम्मीदवारों की घोषणा की
09-Mar-2024 06:53 PM 4660
नयी दिल्ली, 09 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए झारखंड से डाॅ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाने के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद के 10 उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की। पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 11 नामों को स्वीकृति दी है। बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए भाजपा ने मंगल पाण्डेय, लालमोहन गुप्ता और श्रीमती अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए पार्टी ने विजय बहादुर पाठक, डॉ महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीर्थ सिंघल और संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^