भाजपा ने विभिन्न दलों से चर्चा को लेकर राजनाथ को किया अधिकृत
12-Jun-2022 08:00 PM 2023
नयी दिल्ली, 12 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पक्ष-विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीयों से विचार विमर्श के लिये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अधिकृत किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के सभी घटक दलों तथा अन्य राजनीतिक पार्टियों एवं निर्दलीयों से बातचीत करने के लिए अधिकृत किया है। विज्ञप्ति के अनुसार श्री नड्डा और श्री सिंह राजनीतिक दलों से विचार विमर्श शीघ्र ही शुरू करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^