भाजपा नेता झूठे आरोप लगाकर राजस्थान को बदनाम करने का कर रहे हैं काम: पाटिल
18-Nov-2023 08:19 PM 8304
जयपुर, 18 नवम्बर (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल लौंढे पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के नेता राजस्थान की वीर भूमि में आकर झूठे आरोप लगाते हैं और प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। श्री पाटिल ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्वाधिक कार्यवाही की गई है तथा सभी भाजपा शासित प्रदेशों में आमजन को भ्रष्टाचार के विरूद्ध आन्दोलन करने पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष टू जी घोटाले के आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि उच्चत्तम न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को दोषमुक्त घोषित किया गया है, ऐसे में भाजपा अध्यक्ष का आरोप लगाना न्यायालय की अवमानना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^