भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मामूली दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया
27-Sep-2023 09:40 AM 3453
मुंबई 27 सितंबर(संवाददाता) भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा, “ईसीजी और 2डी इकोकार्डियोग्राफी रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें मामूली दिल का दौरा पड़ा है।” अस्पताल में हुसैन की एंजियोप्लास्टी की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^