भाजपा पार्षद सुंदर सिंह तंवर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए
27-Sep-2024 11:59 PM 9083
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (संवाददाता) दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के एक सदस्य के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के बहिष्कार के बाद भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने जीत हासिल की। निगम के स्थाई समिति के चुनाव में 115 पार्षदों ने ही हिस्सा लिया, जबकि सदन में वर्तमान में 249 पार्षद हैं।‘आप’के पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था जबकि कांग्रेस ने कल ही चुनाव से दूर रहने की घोषणा कर दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^