भाजपा पूरी तरह से चुनाव के मैदान में, तैयारी देख कर कांग्रेस परेशान : शिवराज
18-Aug-2023 01:59 PM 3926
भोपाल, 18 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में है और पार्टी की तैयारियां देख कर कांग्रेस परेशान है। श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में है। युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस कह रही थी, एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, लेकिन भाजपा ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर भी दिए। पार्टी के सेनापति अब मैदान में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^