भाजपा प्रदेश प्रभारी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने कसा तंज
19-Nov-2022 02:35 PM 9103
भोपाल, 19 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने तंज कसा है। श्री राव इस वायरल वीडियो में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सभी विभीषण बाहर आ गए हैं, अब वहां बचा कौन है। इसके साथ ही वे मंच पर मौजूद दो मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम भी बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये दोनों मंत्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2019 में कांग्रेस छोड़कर श्री सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^