भाजपा प्रोपेगेंडा फैलाकर झूठ की राजनीति करती है: अखिलेश
20-Oct-2023 06:24 PM 3658
शाहजहांपुर 20 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा प्रोपेगेंडा फैलाकर झूठ की राजनीति करती है और इतना ज्यादा झूठ फैलती है कि कई बार उसके झूठ को जनता स्वीकार करने लगती है। यह सब करके भाजपा नफरत की राजनीति और समाज में दूरियां बनाने का काम कर रही है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज यहां सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो नफरत की राजनीति भाजपा कर रही है उससे समाज में दूरियां फैली रही है। उसी को समझने के लिए हम कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर लगा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^