भाजपा संविधान बदलने पर आमादा : शिवपाल
23-Apr-2024 10:26 PM 8066
इटावा, 23 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा कि देश गंभीर संकटों से घिरा हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदलने की फिराक में है। अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंत नगर के रामलीला मैदान में मैनपुरी संसदीय सीट की उम्मीदवार डिंपल यादव के समर्थन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ मोदी राज में देश पर संकट दर संकट गहराता चला जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी का हर नेता अपने संबोधन में संविधान बदलने की बात लगातार कह रहा है। भाजपाने 400 पार का नारा केवल इसीलिए दिया हुआ है ताकि आसानी से संविधान को बदला जा सके लेकिन वो यह बात नही जानते कि उनकी कलई अब खुल चुकी है और 400 पार तो दूर सत्ता में आना भी भाजपा के लिए मुश्किल हो जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^