भाजपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में है जंगलराज:अखिलेश
24-Sep-2023 07:39 PM 1830
लखनऊ 24 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा के दबंग और गुण्डे अराजकता फैला रहे हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे ने डा0 घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। डॉ0 घनश्याम त्रिपाठी सुल्तानपुर की पीएचसी जयहिंदपुर में तैनात थे। इसी तरह से कानपुर में भाजपा नेता के धोखे के कारण किसान बाबू सिंह ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता ने धोखे से किसान की जमीन लिखवा ली। किसान के परिजन भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रहे है लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी नैतिक अवकाश पर गए हैं। कानपुर में ही भाजपा पार्षद पति ने सत्ता के घमण्ड में दबंगई दिखाते हुए एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^