भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है: अखिलेश
27-Oct-2023 06:15 PM 6731
लखनऊ 27 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी योजनाओं में बिचौलिए उगाही करते है। इस सबकी जानकारी होते हुए भी सरकार की आंखे बंद हैं। श्री यादव ने कहा कि ताजा मामला कन्नौज का है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के कारण युवती ने सुसाइड कर लिया। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कन्नौज की तिर्वा निवासी सोनम को ठगा गया। इस कारण वह बहुत दुःखी थी। भाजपा सरकार की प्रदेश और केन्द्र की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। बजट की लूट हो रही है। कोई योजना जमीन पर नहीं दिखाई दे रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^