विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भाजपा सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं बचा: अखिलेश
Zuber Ansari
India
27-Jun-2024 07:46 PM
3842
लखनऊ 27 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सात साल के भाजपा सरकार में कानून का राज जैसा कुछ भी नहीं रह गया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस बल को आधुनिक बनाने का दावा भले पेश करे पर हकीकत में यह दिखावे से अधिक कुछ नहीं। जिस भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय अत्याधुनिक पुलिस रिस्पांस सिस्टम को बदले की भावना से ध्वस्त कर दिया उससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से स्मार्ट, दक्ष एवं सक्षम बनाने की क्या उम्मीद की जा सकती है? मुख्यमंत्री जी का अपराध नियंत्रण का दावा झूठा साबित हो चुका है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही है। हत्याएं हो रही है। अराजकता चरम पर है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था सम्हालने में विफल है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू है। पिछले दिनों बरेली में दो पक्षों के बीच खुलेआम गोलियां तड़तड़ायी। भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार से जनता त्रस्त है। लोगों में आक्रोश है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू है। सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं है। फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद जनाक्रोश सड़कों पर आ गया। हालात बेकाबू हो गये। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह पंगु दिखाई दिया। मथुरा में छाता के पूर्व चेयरमैन के भाई की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी। जरीफनगर में बदमाशों ने पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया। भाजपा सरकार में पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण किया गया। पुलिस को नई तकनीकी से लैस किया। न्यूयार्क पुलिस की तर्ज पर डायल 100 सेवा शुरू की। पुलिस विभाग को हजारों की संख्या में आधुनिक गाड़ियां दी थी। उन्होने कहा कि पुलिस जनता की रक्षक के बजाय भक्षक बन गयी है। निर्दोषों को प्रताड़ित किया जा रहा है। थाने में मौते हो रही है। अपराधी और भाजपाई कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।...////...
«
यूपी की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई की भूमिका अहम : योगी
उत्तर प्रदेश
»
राष्ट्रपति द्वारा केंद्र सरकार की गिनायी गयी उपलब्धियां हकीकत से परे: मायावती
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaajapa-sarakaar-men-kaanoon-ka-raaj-jaisa-kuchh-bhee-naheen-bacha-akhilesha
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaajapa-sarakaar-men-kaanoon-ka-raaj-jaisa-kuchh-bhee-naheen-bacha-akhilesha
PAGETOP:
ERROR: