भाजपा सरकार ने चौपट कर दी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था: राजेंद्र चौधरी
17-Sep-2023 08:45 PM 1492
लखनऊ 17 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। समाजवादी शिक्षक सभा उप्र की मण्डलीय बैठक आज यहां समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। समाज के निर्माण और विकास में शिक्षकों का बड़ा योगदान है। शिक्षक समाजवादी पार्टी की नीतियों में बढ़ाने में मदद करें। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने शिक्षकों और शिक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^