भाजपा सरकार ने ही गांव, गरीब, किसान, दलित और आदिवासी के बारे में सोचा-जोशी
10-Mar-2024 11:29 PM 3082
बांसवाड़ा, 10 मार्च (वार्ता ) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा है कि देश में भाजपा सरकार ने ही गांव, गरीब, किसान, दलित और आदिवासी के बारे में सोचा है। श्री जोशी रविवार को बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा और संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा मेें कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। श्री जोशी ने बांसवाड़ा में जनजाति वर्ग के अनेक नेताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^