भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के सिवाय कुछ नहीं किया: डोटासरा
02-Jan-2024 07:51 PM 5414
श्रीगंगानगर, 02 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मोदी-मोदी और श्रीराम मंदिर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में उसकी भजनलाल सरकार ने एक महीना बीतने पर भी कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना सहित आठ सौ योजनाओं एवं कामों को बंद करने के सिवाय कुछ नहीं किया हैं। श्री डोटासरा आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया और अब वह लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी-मोदी और श्रीराम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बने लगभग एक महीना हो गया। इस एक महीने में भाजपा ने कुछ नहीं किया। पहले तो मुख्यमंत्री तय करने में कई दिन लगा दिए। फिर मंत्रिमंडल गठित करने में भी कई दिन लगाए। अभी तक पता नहीं कि कौन से मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलेगा। बिना मंत्रालय मिले ही मंत्रियों ने कार्यभार संभालने भी शुरू कर दिए। इससे ज्यादा हास्यास्पद बात कुछ नहीं हो सकती। प्रदेश में किसी को नहीं पता कि भजनलाल सरकार क्या करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^