भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है: अखिलेश
08-Jun-2025 06:59 PM 9839
लखनऊ 08 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। खाद, बीज, पानी, कीटनाशक सब कुछ महंगा हो गया है। भाजपा सरकार धोखा देने में अव्वल है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था वो वादा भी पूरा नहीं हुआ है। श्री यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानों को खेती के कार्य के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों की मक्का और अन्य फसलों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। फूलों की खेती भी सूख रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। खेती किसानी की दशा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और भाजपा के नेता किसानों, नौजवानों को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए नये-नये बहाने गढ़ने में लगे रहते है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^