भाजपा सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार और रोजगार के लिए भटकता नौजवान दिया: कमलनाथ
13-Nov-2023 11:31 PM 7700
नर्मदापुरम, 13 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने अपने शासन के दौरान प्रदेश को महंगायी, भ्रष्ट्राचार और रोजगार के लिए भटकता नौजवान दिया है। श्री कमलनाथ ने जिले के पिपरिया विधानसभा में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है, भाजपा ने आज प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। वे नौजवानों को देखते हैं तो उन्हें बड़ी चिंता होती है, क्योंकि इन नौजवानों से पूरे मध्यप्रदेश का निर्माण होना है, लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधकार में रहा तो किस तरह से निर्माण होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^