विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भाजपा सरकारें उड़ा रहीं हैं संविधान की धज्जियां: खाबरी
Zuber Ansari
India
10-Jul-2023 08:41 PM
3822
प्रयागराज,10 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में सोमवार को ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए उन्होने कहा “ केंद्र और प्रदेश की सरकारें संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। ऐसे कई उदाहरण है जिससे यह कहा जा सकता है कि संविधान खतरे में है। संविधान कुछ कह रहा है जबकि सरकारें कुछ और कह रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ आयोजित कर रही है। मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि देश के लिए यह शर्मनाक घटना है लेकिन आरोपी के खिलाफ संविधान के तहत रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित को बुलाकर पांव पखारे लेकिन उसके बाद भी मुकदमा न/न दर्ज करना संविधान के साथ भद्दा मजाक नहीं तो और क्या है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को भी खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रही है। सरकार तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ रही है और लोगों के हक हुकूक को खत्म कर रही है। कांग्रेस द्वारा संविधान को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। श्री खाबरी ने 2024 लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनने का बड़ा दावा किया है। गठबंधन के सवाल पर कहा है कि इसका निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पर निर्णय लेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई के लिए कालाबाजारी और जमाखोरी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुनाफाखोरों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। यूनीफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश की महंगाई और बेरोजगारी और अन्याय और अत्याचार पर चर्चा करना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे भाग रही है। टमाटर और सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब हो गई हैं। दालों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा है कि यूसीसी पर चर्चा से पब्लिक को कुछ भी मिलने वाला नहीं है।...////...
«
विकास की राजनीति करती है आम आदमी पार्टी : संजय सिंह
उत्तर प्रदेश
»
प्रतापगढ़ सड़क हादसे पर योगी ने व्यक्त किया शोक
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaajapa-sarakaaren-udah-raheen-hain-samvidhaan-kee-dhajjiyaan-khaabaree
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaajapa-sarakaaren-udah-raheen-hain-samvidhaan-kee-dhajjiyaan-khaabaree
PAGETOP:
ERROR: