20-Sep-2023 11:07 PM
1681
भोपाल, 20 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस के आज यहां स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आए करीब एक दर्जन कद्दावर नेताओं, पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बालाघाट के भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, बुधनी के कद्दावर नेता राजेश पटेल, दिलीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लोकतान्त्रिक जनता दल (शरद यादव) सहित, 18 जनपद पंचायत सदस्य, 24 सरपंच, 41 पूर्व सरपंच, 2 जनपद पंचायत अध्यक्ष, एक जिला पंचायत सदस्य, चार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगभग 850 भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली।...////...